उत्तर प्रदेशराज्य

काफिले पर पथराव मामले में नया मोड़

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के गांव चाफ के खलवा टोला में भाजपा व सपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए पथराव के मामले में विशुनपुरा पुलिस ने देर रात दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। दर्ज मुकदमे में सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य की सांसद बेटी संघमित्रा व बेटे अशोक मौर्य भी नामजद हैं।

कुशीनगर में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुए पथराव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 

देर रात इस मामले में भाजपा के दुदही मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या, अशोक मौर्या समेत 30 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध मारपीट, नकदी व चेन छीनने तथा एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा पंजीकृत किया। वहीं सपा के फाजिलनगर विधानसभाध्यक्ष हीरालाल यादव की तहरीर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपराज खरवार समेत 15 नामजद तथा सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताअों के विरुद्ध मारपीट तथा नकदी व चेन छीनने का मुकदमा पंजीकृत हुआ है। पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है।

संघमित्रा पर पार्टी भी करेगी कार्रवाई

भाजपा सांसद संघमित्रा पर भाजपा भी कार्रवाई करेगी। कुशीनगर के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि पार्टी को पहले से ही इसकी सूचना थी कि भाजपा सांसद संघ मित्रा अपने पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में प्रचार कर रही हैं। इसकी सूचना भी शीर्ष नेतृत्व को दे दी गई थी। पिता की हार देखकर वह उलूल जलूल बयान दे रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनकी लगाया आरोप पूरी तरह से मिथ्या है। पिता को जीत दिलाने के लिए वह यह सब कर रही हैं। इससे पार्टी और मतदाताओं पर कोई फर्क पड़ने नहीं वाला है। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर उन पर कार्रवाई जरूर होगी

Related Articles

Back to top button