उत्तर प्रदेशराज्य

दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:स्कूलों में बच्चे का एडमिशन करवाने वाले अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालयों के नए सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रकिया आज यानि 28 फरवरी से शुरू हो गई है। पैरेंट्स अपने बच्चों के दाखिले के लिए केवीएस की वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा स्कूलों में एडमिशन के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा 1 के लिए 3 बार लिस्ट जारी की जाएगी। एडमिशन के लिए 21 मार्च तक अप्लीकेशन फार्म भरे जा सकेंगे। नई शिक्षा नीति के अनुसार सत्र 2022-23 में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र 1 मार्च 2022 को 6 साल पूरी होनी चाहिए। पहले यह उम्र सीमा पहले पांच वर्ष थी।

Related Articles

Back to top button