उत्तर प्रदेशराज्य

यूक्रेन-रूस युद्ध का असर कारोबार पर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर गोल्ड कारोबार पर तेजी से पड़ रहा है। कभी रेट बढ़ रहे तो कभी अचानक कम हो जा रहे हैं। 24 फरवरी को जहां लखनऊ में सोने का रेट करीब 2300 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ा था, वहीं 25 फरवरी को इसमें करीब 2200 रुपए तक की गिरावट आ गई। जानकारों का कहना है कि इस उतार-चढ़ाव के कारण सोने की खरीदारी का यह सही समय नहीं है। सोने में इन्वेस्ट करने से युद्ध विराम का इंतजार करना चाहिए। लखनऊ में सोने का रेट 51800 रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो गुरुवार को 54100 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इसमें करीब 2300 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी। अब शनिवार को सोना 22 रुपए सस्ता होकर 51900 रुपए प्रति तोला पहुंचा है।

दो हजार रुपए तक सस्ता-महंगा हो रहा सोना

70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता हे भाव

दरअसल, रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। इसकी वजह से ग्लोबल स्तर पर अर्थव्यवस्था में भारी उछाल देखा गया। सेंसेक्स में जहां गिरावट आई है। वहीं, सोने का भाव बढ़ा है। जानकारों का कहना है कि अगर यह युद्ध ऐसे ही कुछ दिनों तक चला तो सोने का भाव बढ़ता ही जाएगा। इसका रेट 65 से 70 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

Related Articles

Back to top button