उत्तर प्रदेशराज्य

रामपुर में प्रियंका का डोर-टू-डोर कैंपेन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:रामपुर जिले में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी पहुंचीं। यहां प्रियंका ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ डोर-टू-डोर कैंपेन किया। इस दौरान हाथीखाना चौराहे पर स्तिथ पंचर की दुकान में प्रियंका गांधी जाकर बैठ गईं। उन्होंने पंचर जोड़ने वाले शाहिद मियां से करीब 5 मिनट बातचीत की।

पंचर की दुकान पर बैठकर पूछा शाहिद मियां का हाल-चाल

प्रियंका गांधी ने उनके काम के बारे में और कारोबार कैसा चल रहा है, इस बारे में जाना। प्रियंका गांधी आज शहर विधानसभा में डोर-टू-डोर प्रचार कर रही हैं। इसके बाद वह बिलासपुर विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगी।

Related Articles

Back to top button