उत्तर प्रदेशराज्य

फिर कम हुई सैंपलिंग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:तमाम दावों के विपरीत उत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग नही बढ़ाई जा रही है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक बार फिर 2 लाख के अंदर ही सैंपल टेस्टिंग के लिए लैब भेजे गए थे। कम सैंपल के कारण प्रदेश में लगातार पॉजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या में गिरावट है। इस बीच रिकवर मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और संक्रमण दर में गिरावट दर्ज हो रही है। सबसे चिंताजनक बात यह कि राज्य में तीसरी लहर के दौरान कोरोना से मरने वाले की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अकेले जनवरी में 210 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

यूपी में कोविड सैंपलिंग में गिरावट जारी

24 फीसदी तक सैंपल की जांच में आई थी गिरावट

उत्तर प्रदेश में टेस्टिंग के आंकड़ों में 24 फीसदी तक गिरावट दर्ज हुई है। 20 जनवरी को राज्य में जहां 2 लाख 47 हजार 845 सैंपल की जांच एक दिन में हुई, वही 24 जनवरी को यह आंकड़ा 1 लाख 86 हजार 697 तक पहुंच गया। इस गिरावट का सीधा प्रभाव डेली पॉजिटिव केस पर भी देखने को मिला। 20 जनवरी को यहां 18 हजार 554 पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए वही 24 जनवरी को यह आंकड़ा 11 हजार 159 रहा। हालांकि अगले दिन से जांच में थोड़ा इजाफा हुआ और 26 जनवरी की रिपोर्ट में 2 लाख 14 हजार 992 सैंपल की जांच हुई पर 27 की आई रिपोर्ट में फिर से इसमें गिरावट सामने आई। गुरुवार को 1 लाख 93 हजार 419 सैंपल की जांच हई। इसमें 8 हजार 901 संक्रमित मिले।

Related Articles

Back to top button