उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा में शामिल हो सकती हैं प्रियंका मौर्य

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। दरअसल, यूपी चुनाव में कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने से प्रियंका मौर्या नाराज हैं।

यूपी में कांग्रेस के 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं।
यूपी में कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

यूपी में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रियंका मौर्य ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) मेरे चेहरे, मेरे नाम और मेरे 10 लाख सोशल मीडिया फॉलोअर्स का इस्तेमाल प्रचार के लिए किया। जब आने वाले चुनाव के लिए टिकट की बात आई, तो यह किसी और को दे दिया गया। यह अन्याय है। उन्होंने कहा कि मुझे टिकट नहीं मिला, क्योंकि मैं ओबीसी हूं।

प्रियंका मौर्य लखनऊ की सरोजनी नगर सीट से चुनाव की तैयारी कर रही थीं। मगर मंगलवार को जारी लिस्ट में इस सीट से रुद्र दमन सिंह का नाम था। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, पर टिकट नहीं पा सकी। ओबीसी थी और घूस नहीं दे सकी।’

प्रियंका मौर्य ने कहा कि मुझसे टिकट के बदले घूस मांगी गई। यह रकम किसी और ने नहीं, बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि संदीप सिंह ने उनसे टिकट के एवज में रुपए के लिए किसी से फोन करवाया था। रुपए न देने पर उनकी जगह किसी और के नाम की घोषणा कर दी। उनका दावा है कि हर आरोप का उनके पास पुख्ता सबूत हैं, जिसे टीवी चैनल पर दिखाएंगी।

Related Articles

Back to top button