उत्तर प्रदेशराज्य

स्वामी के बाद ये दूसरे मंत्री

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश में भाजपा को एक और झटका लगा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद बुधवार को वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज दिया है। दारा सिंह मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं। राज्यपाल को भेजी चिट्‌ठी में दारा सिंह चौहान ने सरकार पर दलितों, पिछड़ों और युवाओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। उधर, मंत्री धर्म सिंह सैनी का भी भी जाना तय माना जा रहा है।

वन मंत्री दारा सिंह चौहान मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं।

केशव मौर्य बोले- डूबती नाव पर सवार होने से होगा नुकसान
दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि परिवार का कोई सदस्य भटक जाए तो दुख होता है जाने वाले महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करुंगा कि डूबती हुई नांव पर सवार होने से नुकसान उनका ही होगा। बड़े भाई दारा सिंह जी आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करिए।

मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव यादव, कांग्रेस विधायक नरेश सैनी और पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। बता दें कि अटकलें लगाई जा रही थीं कि फिरोजाबाद में मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

हरिओम यादव फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा से सपा विधायक हैं। शिवपाल यादव के सपा से किनारा करने के बाद वह भी शिवपाल के साथ हो लिए थे। हालांकि अब शिवपाल का सपा से गठबंधन हो गया है। ऐसे में बगावती हरिओम यादव अपने लिए नया ठिकाना तलाश रहे थे।

Related Articles

Back to top button