उत्तर प्रदेशराज्य

घर-घर दस्तक अभियान शुरू

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भाजपा ने ‘घर-घर दस्तक’ देना शुरू कर दिया है। लखनऊ में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बालू अड्डा से अभियान का शुभारंभ किया। उधर विपक्ष ने भाजपा के घर-घर प्रचार को कोरोना फैलाने वाला बताया है। कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि भाजपा का यहा अभियान कोरोना फैलाओ अभियान साबित हो सकता है।

जनता की जान को खतरे में डाल रहे हैं ये

सिंह ने आयोग को लिखे पत्र में कहा है कि सोमवार 10 जनवरी को भाजपा के पार्टी कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक हुई जिसमें भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह शामिल हुए। इस बैठक के बाद ही राधा मोहन सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए। इस बैठक में 24 लोग शामिल हुए लेकिन खुद को क्वारेंटाइन करने के बजाय वे अभी भी चुनाव प्रचार में लगे हुए है। सपा के सुनील सिंह यादव ने भी भाजपा के प्रचार अभियान से जनता की जान को खतरा बताया है।

अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देंगे। कार्यकर्ता यह भी बताएंगे कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराया, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाने के साथ ही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।

Related Articles

Back to top button