उत्तर प्रदेशलखनऊ

रक्षामंत्री भी कोविड पॉजिटिव

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:उत्तरप्रदेश में कोरोना डरावना हो गया है। सोमवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 8334 नए केस मिले हैं। इसे मिलाकर प्रदेश में कुल एक्टिव केस 33946 हो गए हैं। 1 जनवरी को एक्टिव केस की संख्या सिर्फ 1211 थी। 10 दिन में कोरोना केस 27 गुना बढ़ गए हैं। रोजाना केसों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

बढ़ते कोरोना केस के बीच सभी सरकारी और निजी दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम के आदेश हो गए हैं। दफ्तर में आधे कर्मचारी रहेंगे और आधे घर से काम करेंगे। प्राइवेट ऑफिसों में सेवारत कोई कर्मचारी यदि कोविड पॉजिटिव होता है तो उसे भी 7 दिनों की सवैतनिक छुट्टी दी जाएगी। उधर, लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद दी है।

Related Articles

Back to top button