उत्तर प्रदेशराज्य

सिर्फ बातों से कोरोना नियंत्रण

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कोविड नियंत्रण के लिए सीएम योगी की टीम – 9 सभी नियम बनाती है। टीम के सभी अधिकारी प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहते हैं। इसमें कहा गया कि मास्क अनिवार्य किया जाए, कोविड के प्रोटोकॉल का फॉलो हो। मगर, इन नियमों की सबसे ज्यादा अनदेखी और लापरवाही लखनऊ में ही हो रही है। ऐसे में सूबे के अन्य शहरों और जिलों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

लखनऊ में ओम‍िक्रोन की जांच दो वैज्ञानिक संस्थानों में जांच हो रही है। 

बाजारों में सैनिटाइजेशन का काम पूरी तरह से बंद हो चुका है। अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के नियम का तो पालन ही नहीं किया जाता है। जहां कोविड मरीज निकल रही वहां हॉट-स्पॉट इलाका बनाने की अब कोई चिंता ही लखनऊ नगर निगम को नहीं है। आम आदमी तो दूर की बात है माननीय भी इसको फॉलो नहीं करते है। सिर्फ जुबानी खर्च से कोरोना नियंत्रण किया जा रहा है। यूपी में 2022 के विधान सभा चुनाव के माहौल के बीच कमोबेश यही स्थित हर शहर की है।नगर निगम में मेयर संयुक्ता भाटिया ने कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके साथ कानून मंत्री ब्रजेश पाठक समेत नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे। इसमें बीजेपी से लेकर सपा और कांग्रेस के पार्षद मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में एक भी जनप्रतिनिधि ने मास्क नहीं पहना था। हालांकि, नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने मास्क लगा रखा था।

Related Articles

Back to top button