उत्तर प्रदेशराज्य

हादसे में मृत 12 में यूपी के चार लोग

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :हर नव वर्ष के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग जम्मू कश्मीर में वैष्णो देवी मंदिर में आशीर्वाद लेने जाते हैं। इसी दौरान शनिवार तड़के भारी भीड़ के कारण भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें से आठ लोगों की शिनाख्त हुई है, जिसमें से चार लोग उत्तर प्रदेश के हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती, सपा के मुखिया अखिलेश यादव और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी इनकी मौत पर दु:ख जताया है।

 कटड़ा के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 लोगों की मौत से वर्ष के पहले दिन ही खलबली मच गई। 

जम्मू-कशïमीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मामले की उच्च स्तरीय जांच का निर्देश देने के साथ मृतकों के परिवारीजन को दस-दस लाख तथा घायलों को दो-दो लाख रुपया की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।भगदड़ मचने के कारणों का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। फिलहाल यात्रा को कटड़ा से रोक दिया गया है।

Related Articles

Back to top button