उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में जारी क‍िया येलो अलर्ट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार से येलो अलर्ट की चेतावनी दी है। इसके तहत 24 घंटों में प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। हालांकि सोमवार को तापमान सामान्य रहा और मौसम में शुष्कता बनी रही।

 पूर्वी अफगानिस्तान से शुरू होने वाला पश्चिमी विक्षोभ अब हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में दाखिल हो चुका है। 

सुबह के समय हल्के कोहरे के बाद धूप भी खिली। शहर का औसत एक्यूआइ 271 पर दर्ज किया गया। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button