राजनीति

मैराथन को मिली अनुमति

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कांग्रेस की महिला मैराथन को पुलिस प्रशासन ने अब 28 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में कराने को अनुमति दी है। इससे पहले कोविड और धारा 144 का हवाला देकर 26 दिसंबर को होने वाली मैराथन को निरस्त कर दिया था।

इसकी जानकारी होने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू के साथ कांग्रेसियों ने शनिवार रात पुलिस कमिश्नर के सप्रू मार्ग स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसको लेकर पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।

कांग्रेस पार्टी की लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन को प्रशासन से अनुमति मिल गई है।

मध्य जोन महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता चौधरी को हाथ में चोट भी आई। समझाने पर कांग्रेसी नहीं माने तो पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। हालांकि रविवार को उन्हें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 28 दिसंबर को मैराथन कराने की अनुमति प्रदान कर दी गई।

Related Articles

Back to top button