राजनीति

प्रियंका के आरोपों पर आईटी मंत्रालय गंभीर

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक करया जा रहा है। उनके इस बयान को केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। मंत्रालय के अधिकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के आरोपों का संज्ञान लिया गया है। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक करया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राजनीतिक दलों के नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। भाजरा सरकार पर जांच एजेंसियों और फोन टैपिंग के जरिये विरोधियों को घेरने के समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका ने मंगलवार को सरकार पर आरोप लगाया कि वह उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक कर रही है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एक अधकारी के अनुसार मंत्रालय ने प्रियंका के आरोपों की जांच के अदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button