राजनीति

MLA बनते ही नरवाल ने दिखाए आक्रमक तेवर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बरोदा हलका का उपचुनाव जीते इंदुराज नरवाल की हलके के लोगों के प्रति जवाबदेही और विकास कराने की चुनौती बढ़ गई है। प्रदेश में भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार है और नरवाल विपक्षी दल कांग्रेस से विधायक बने हैं। उपचुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बड़े वायदे तो नहीं किए थे लेकिन गठबंधन सरकार पर बरोदा की विकास में अनदेखी, कृषि कानूनों, किसानों के मुद्दों को खूब भुनाया था। दूसरी तरफ भाजपा-जजपा ने बरोदा के लोगों के विकास व शिक्षा के सपने दिखाए थे और आइएमटी, चावल मिल व जनता शिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय बनवाने के वायदे किए थे।

विधायक बनते ही नरवाल ने आक्रमक तेवर दिखाते हुए कहा कि चुनाव से पहले लोगों के वोट लेने के लिए गठबंधन ने जो वायदे किए थे उन्हें पूरे करवा कर ही दम लूंगा।

विधायक बनते ही नरवाल ने आक्रमक तेवर दिखाते हुए कहा कि चुनाव से पहले लोगों के वोट लेने के लिए गठबंधन ने जो वायदे किए थे उन्हें पूरे करवा कर ही दम लूंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में बरोदा व गोहाना हलका के लिए लाठ-जौली में आइएमटी व रेल कोच फैक्ट्री की घोषणा की थी। भाजपा ने सत्ता में आते ही दोनों प्रोजेक्टों को रद करके गोहाना व बरोदा के लोगों के साथ विश्वासघात किया था। भाजपा ने चुनाव से पहले बरोदा में आइएमटी बनाने, चावल मिल लगाने और जनता शिक्षण संस्थान को विश्वविद्यालय बनाने का वायदा किया था। वे बेशक से कांग्रेस से विधायक बने हैं, लेकिन प्रत्येक चुनौती का सामना करते हुए अपने क्षेत्र के हित के लिए भाजपा-जजपा गठबंधन से ही इन प्रोजेक्टों को पूरा करवा कर दम लूंगा। अगर अपने वायदे से गठबंधन के नेता पीछे हटे तो उसकी भी पोल खोलूंगा। प्रत्येक मुद्दे पर अपने हलके के लिए संघर्ष करूंगा।

Related Articles

Back to top button