राजनीति

चंद्रशेखर की प्रतिमा पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रयागराज के सर्किट हाउस में लगी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भी राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि सपा और बसपा के शासनकाल में इस प्रतिमा का अपमान हो रहा था। भाजपा ने आगे आकर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को उसका सम्मान दिलाया।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि भाजपा की सरकार बनी तब अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को सम्मान दिलाया गया

अतीत में जाते हुए भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा पार्षद किरन जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की ओर से लगातार छह साल आंदोलन हुआ। इसके बाद भी सपा और बसपा की सरकार ने वीर सपूत आजाद की प्रतिमा को राजनैतिक द्वेष के कारण सम्मान नहीं दिया। इस तरह की नकारात्मक राजनीति कभी भी देश और समाज के हित में नहीं होती। इस बात को विपक्षी दल समझने को तैयार नहीं है।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया। आज सभी उम्मीद के साथ भारत वर्ष की ओर देख रहे हैं। इसकी वजह यह कि अब प्रतिभा के साथ न्याय हो रहा है। परिवारवाद या अन्य किसी तरह के वाद से ऊपर उठकर कार्य हो रहा है।

Related Articles

Back to top button