उत्तर प्रदेशराज्य

पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का एक और मौका

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक बनने का सपना संजोए युवाओं को जल्द एक और अवसर मिलने जा रहा। दारोगा भर्ती 2020-21 की आनलाइन लिखित परीक्षा संपन्न कराने के बाद एक ओर इस भर्ती का परीक्षा परिणाम घोषित कराए जाने की तैयारी है, तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) उपनिरीक्षक के 850 और पदों पर दारोगा भर्ती 2022-23 की प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। इन पदों पर भर्ती के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड को उपनिरीक्षक के 850 और पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया था। 

उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पदों के लिए अगले वर्ष की शुरुआत में अभ्यर्थियों के आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड जून, 2022 में दारोगा भर्ती की आनलाइन लिखित परीक्षा करा सकता है।

भर्ती बोर्ड ने पुरुष व महिलाओं के लिए उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, पुरुषों के लिए प्लाटून कमांडर पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती के लिए तीन चरणों में हुई परीक्षा के बाद अब अभ्यर्थियों से प्रश्नों व उत्तर कुंजी को लेकर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। अभ्यर्थी 16 दिसंबर, 2021 की रात 12 बजे तक भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर आनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिसके बाद इस माह के अंत तक दारोगा भर्ती 2020-21 की आनलाइन लिखित परिक्षा का परिणाम घोषित किए जाने की तैयारी है।

Related Articles

Back to top button