उत्तर प्रदेशराज्य

सोनम किन्नर बनी मंत्री:अखिलेश को दिया श्राप

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ:यूपी सरकार ने किन्नर बोर्ड का गठन किया है। जिसमें सोनम किन्नर को उपाध्यक्ष बनाया है। सीएम योगी इस बोर्ड में अध्यक्ष हैं। सोनम किन्नर ने का कहना है कि भाजपा ने मुझे सोच से ज्यादा दिया है। अब पूरी जिंदगी पार्टी और अपने समाज की सेवा करुंगी। साथ ही, सोनम ने अखिलेश यादव को श्राप देते हुए कहा कि यूपी में कभी भी अखिलेश यादव की सरकार नही बनेगी। वह जहां से चुनाव लड़ेंगे अगर पार्टी हमें टिकट देती है। तो मैं अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ूगी। पूरा किन्नर समाज भाजपा के साथ है। और एक बार फिर यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे

बोली कभी नही आएंगे सत्ता में; योगी की बनेगी बहुमत की सरकार

बता दें कि करीब 3 महीने पहले सोनम किन्नर ने समाजवादी पार्टी को छोड़ भाजपा का दामन थामा था।सोनम ने कहा कि यूपी में करीब 5 लाख किन्नर है। हम सभी किन्नर हल्दी और चावल लेकर घर-घर जाएंगे। प्रदेश में किन्नरों के साथ अन्याय हो रहा था। लेकिन, योगी सरकार ने किन्नर बोर्ड का गठन करके साबित कर दिया है। कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। 

Related Articles

Back to top button