उत्तर प्रदेशराज्य

स्थापना दिवस के बहाने ब्राह्मणों को एकजुट करने की तैयारी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:ब्राह्मण परिवार का 16वां स्थापना दिवस इस बार खास होगा। ब्राह्मण समाज को एकजुट करने और सरकार द्वारा किए गए प्रयासों को समाज के बुद्धिजीवियों के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने की भी तैयारी की जा रही है। 14 नवंबर को कानपुर रोड के अवस्थी लान में दोपहर एक बजे से होने वाले स्थापना दिवस उत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

ब्राह्मण परिवार का 16वां स्थापना दिवस इस बार खास होगा।

मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री के अलावा उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, राज्य सभा सदस्य डा.अशोक पांडेय, विधि एवं न्यायमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्वाती सिंह, सांसद डा.रीता बहुगुणा जोशी विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, अविनाश त्रिवेदी,सुधाकर त्रिपाठी व उमेश द्विवेदी के अलावा परिवार के सचिव राम केवल मिश्रा सहित कई पदाधिकारी शामिल होंगे। समाज के लोगों को एकजुट होकर अपनी बात रखने मौका दिया जाएगा। परिवार से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम पिछले 15 साल से लगातार हो रहा है। उत्सव में महिला इकाई की सक्रियता भी होगी।

Related Articles

Back to top button