ब्रज की धरा पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:ब्रज रज महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंच चुके हैं। पवनहंस हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे पर्यटन सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां संतों के साथ समागम करने के बाद अपने संबोधन की शुरूआत राधे रानी, यमुना महारानी और सब संतन की जय के साथ की।

मुख्यमंत्री बोले कि मेरी इच्छा थी कि जब पावन भूमि पर आऊं तो सन्तों का सानिध्य मिले। ब्रज रज उत्सव के लिए सांसद हेमा मालिनी ने विजया दशमी को बताया था लेकिन ये संभव नहीं हो सका। सन्तों के सानिध्य से कठिन से कठिन चुनौती महोत्सव में बदलती है। हमने कुम्भ पूर्व वैष्णव बैठक की थी। हमारे कार्यक्रम पर बिहारी लाल की कृपा हुई कि कार्यक्रम सकुशल समन्न्न हुआ। उस दौरान कोई कोरोना का संकट नहीं रहा। इसके बाद जय श्री राम के जयकारे के साथ संबोधन समाप्त हुआ। फिलहाल सीएम संतों संग भोजन पर बैठ गए हैं।