उत्तर प्रदेशराज्य

अब गुंडों का दमन करने वाली सरकार-योगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शामली के अपने दौरे पर सोमवार को कैराना का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां से पलायन करने के बाद वापसी करने वाले व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया। सीएम योगी आदित्यनाथ शामली के कैराना में 2016 में प्रवास के बाद लौटे कैराना निवासियों से मिले। कैराना में कई परिवार 2016 में दूसरे समुदाय की धमकियों के कारण पलायन कर गए थे।

सीएम योगी आदित्यनाथ सबसे पहले पलायन कर वापस लौटे व्यापारी विजय मित्तल के आवास पर पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से कहा आप लोग निडर होकर घरों में रहें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से कहा कि आप लोग निडर होकर अपने घरों में रहें और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। प्रदेश में अब आपकी सरकार है। यह सबकी सरकार है। प्रदेश में अब कानून का राज चल रहा है। सभी अपराधी या तो जेल के अंदर हैं या फिर ऊपर चले गए हैं। कैराना का माहौल अब पहले से काफी बेहतर हो गया है। यहां पर तो शातिर अपराधी अपने आप ही सरेंडर कर रहे हैं। उनको पता है कि अब उनको सत्ता से कोई भी सरंक्षण नहीं मिलेगा। अब उनकी सारी गैरकानूनी गतिविधियों पर लगाम लगी है। इनकी अवैध संपत्तियों को जब्त कर गरीबों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं।

अब यहां पर गुंडागर्दी जरा सी भी नहीं होगी। अब प्रदेश में गुंडों को शरण देने वाली नहीं उनका दमन करने वाली सरकार काम कर रही है। यह देखकर अच्छा लगा की माहौल बेहतर होने के कारण यहां से पलायन करने वाले भी अब वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा कि कैराना में ही पीएसी कैंप की स्थापना का संदेश भी स्पष्ट है कि यह सबकी सरकार है, कोई गुंडा-माफिया हावी नहीं हो सकता और प्रदेश में केवल कानून का राज चलेगा।

Related Articles

Back to top button