उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर में बढ़ते मामलों के बाद सीएमओ ने दिए निर्देश

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:कानपुर से सटे उन्नाव में भी जीका वायरस को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच कराई जा रही है। इसके लिए एक अलग डॉक्टर्स की टीम लगाई गई है।

उन्नाव से सटे कानपुर में लगातार जीका वायरस के मामले मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्वास्थ्य टीम को बुखार के मरीजों की स्पेशल केयर और जांच के लिए कहा है।

सीएमओ ने बताया कि डेंगू की तरह ही जीका वायरस भी है। एक सप्ताह से अधिक समय तक बुखार आने पर जीका वायरस होने के लक्षण ज्यादा होते हैं। इसलिए बुखार आने पर तत्काल जांच कराएं। - Dainik Bhaskar
सीएमओ ने बताया कि डेंगू की तरह ही जीका वायरस भी है। 

डेंगू की तरह है जीका वायरस
सीएमओ ने बताया कि डेंगू की तरह ही जीका वायरस भी है। एक सप्ताह से अधिक समय तक बुखार आने पर जीका वायरस होने के लक्षण ज्यादा होते हैं। इसलिए बुखार आने पर तत्काल जांच कराएं। इस वायरस का प्रभाव सबसे ज्यादा गर्भवती महिलाओं पर पड़ता है। महिलाओं के साथ गर्भस्थ शिशु में भी वायरस पहुंचने का डर बना रहता है।

Related Articles

Back to top button