उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लंबे समय से बीमार चल रहे यूपी विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर (70) का सोमवार को निधन हो गया। आजमगढ़ के दीदारगंज से वह बसपा से विधायक रहे। सुखदेव राजभर यूपी के पूर्वांचल के बड़े नेताओं में आते थे। दो महीने पहले सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव उनसे में गोमती नगर स्थित आवास पर गए थे।

सुखदेव राजभर

सुखदेव राजभर ने बेटे कमलकांत को सपा में राजनीति करने को लेकर चर्चा चल रही थी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पर दुख जताया है। बताया जा रहा है कि उनकी लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button