उत्तर प्रदेशराज्य

नगर निगम कर्मियों का कार्य बहिष्कार आज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:बेतियाहाता वार्ड के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार का एलान किया है। कर्मचारियों के काम न करने के कारण जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, कर जमा करने, नामांतरण समेत सभी कार्य प्रभावित होंगे। इससे नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नगर निगम में अफसर पहले की तरह ही काम करेंगे।

पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नगर निगम कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार का एलान किया है। 

बीते बुधवार को बेतियाहाता वार्ड में डस्टबिन लगवाने की मांग को लेकर उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल से मिलने पहुंचे पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी सोनू का विवाद हो गया था। पार्षद ने जूता निकालकर उप नगर आयुक्त पर तान दिया था। इससे नगर निगम में हंगामा मच गया था।

Related Articles

Back to top button