लखनऊ में आज जलेगा धार्मिक अलगाववाद का रावण
स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:ऐशबाग रामलीला रामलीला मैदान में शुक्रवार को रात आठ बजे 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा। रामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक अलगाववाद और मातांतरण के विनाश का रावण उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा जलाएंगे। दहन में महापौर संयुक्ता भाटिया, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व विधि एवं न्यायमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होंगे।

रामलीला मंचन के बाद अब रावण दहन में भी कोरोना का असर दिखाई दे रहा है। संयोजक आदित्य द्विवेदी ने बताया कि सामान्य दर्शकों का शाम सात बजे के बाद प्रवेश वर्जित होगा। आतिशबाजी के साथ दहन हाेगा। डालीगंज के मौसमगंज रामलीला समिति के निर्देशक शिव कुमार ने बताया कि छोटा पुतला जलाया जाएगा। एक दर्जन स्थानों पर हर साल होने वाला रावण दहन इस बार कुछ ही स्थानों पर होगा। कानपुर रोड के एलडीए कालोनी और आलमबाग में कल्याणपुर, एचएएल व आरडीएसओ में रावण दहन नही होगा।