उत्तर प्रदेशलखनऊ

राज्यसंपत्ति विभाग के अतिथि गृहों का नाम बदलेगी सरकार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को नाम बदलने के लिए भी जाना जाता है। प्रदेश में भाजपा सरकार ने कई जिलों, शहर और स्थानों नाम लगातार बदले है। अब उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य संपत्ति विभाग ने अपने तमाम अतिथि गृहों के नाम भी बदलने का फैसला किया है।

उत्तर प्रदेश भवन नई दिल्ली का नाम उत्तर प्रदेश भवन ‘संगम’ नई दिल्ली होगा - Dainik Bhaskar
                        उत्तर प्रदेश भवन नई दिल्ली का नाम उत्तर प्रदेश भवन ‘संगम’ नई दिल्ली होगा –

लखनऊ, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में उत्तर प्रदेश राज्य संपत्ति विभाग के अंतर्गत आने वाले तमाम अतिथि गृहों के नाम अब जल्दी ही बदले दिए जाएंगे। इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिया है।

दिल्ली का यूपी भवन, अब ‘संगम’ के नाम से जाना जाएगा

दिल्ली में सरदार पटेल मार्ग पर स्थित उत्तर प्रदेश भवन नई दिल्ली का नाम उत्तर प्रदेश भवन ‘संगम’ नई दिल्ली किया गया है। इसी तरह चाणक्यपुरी स्थित उत्तर प्रदेश सदन नई दिल्ली का नाम उत्तर प्रदेश सदन ‘त्रिवेणी’ नई दिल्ली किया गया है। इसके लिए विभाग के द्वारा अब नए नाम के बोर्ड तैयार करवाए जा रहे हैं और उनको जल्दी ही गेट पर लगवा दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button