उत्तर प्रदेशराज्य

पीएम नरेंद्र मोदी ने देखा सीएम योगी का संघर्ष

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :दिमागी बुखार पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रहार और संघर्ष का वीडियो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देखा। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने डाक्यूमेंट्री के साथ ही नगर निगम की ओर से लगाए गए स्टाल को देखा। शानदार डाक्यूमेंट्री तैयार कराने पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह की अफसरों ने तारीफ की।

                                             पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ।

सांसद बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया और बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में इलाज की व्यवस्था कराई। साथ ही स्व’छता पर बजट बढ़ाकर बच्‍चों को दिमागी बुखार से बचाया। वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद दिमागी बुखार के खिलाफ अभियान में और तेजी आयी। योगी आदित्यनाथ के संघर्ष पर नगर आयुक्त अविनाश सिंह के निर्देशन में नगर निगम प्रशासन और 10 विभागों ने मिलकर एक डाक्यूमेंट्री तैयार की थी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रधानमंत्री ने नगर निगम के स्टाल पर लगाए गए इंसेफ्लाइटिस को लेकर बनाए गए माडल को भी देखा।

शहर में जल्द ही 20 बसें आ जाएंगी। 21 अक्टूबर से बसों को चलाने की शुरुआत हो सकती है। इलेक्ट्रिक बसों का किराया भी तय हो चुका है। रूट बढ़ाने पर अभी अफसरों में मंथन चल रहा है। अफसरों का कहना है कि पहले से तय रूट में कई महत्वपूर्ण स्थान छूट रहे हैं। इसे देखते हुए रूट में संशोधन पर बात की जा रही है।

Related Articles

Back to top button