उत्तर प्रदेशराज्य

डॉक्टर की लापरवाही ने ली किशोर की जान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ में पेट का ऑपरेशन करते समय किशोर की मौत का मामला सामने आया है। ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत हो जाने पर परिवारजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि बच्चे को पेट में दर्द होने पर बहराइच से लाकर तीन दिन पहले निशातगंज के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

      निशातगंज के फातिमा हॉस्पिटल में 14 वर्षीय किशोर के इलाज के दौरान मौत होने के बाद तीमारदारों ने हंगामा काट दिया है

डाक्टरों ने जांच के बाद लिवर में पस होने की बात कह ऑपरेशन करने को कहा। सोमवार को बच्चे को डॉक्टर दोपहर एक बजे के करीब ऑपरेशन थिएटर ले गए। दो घंटे बाद बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिवारजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। पुलिस ने परिजनों को किसी तरह समझा बुझाकर शांत कराया गया।

फातिमा अस्पताल के डॉक्टर मृत्युंजय पांडेय का कहना है कि यहां आने से पहले बच्चे को परिवार के लोग कहीं और ले गए थे। यहां कोई लापरवाही नहीं की गई है। बाकी जानकारी ट्रस्ट के सक्षम अधिकारी देंगे।

Related Articles

Back to top button