उत्तर प्रदेशराज्य

आज से ऑटो और टेम्पो का सफर हुआ महंगा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:सोमवार से ऑटो और टेम्पो का सफर भी महंगा हो जाएगा। डीजल-पेट्रोल के बाद सीएनजी के दाम बढ़ने से टेम्पो मालिकों ने एक रुपये प्रति स्टाॅपेज किराया बढ़ाने का एलान कर दिया है। न्यूनतम किराया अब ऑटो में दस से बढ़कर 11 रुपये हो जाएगा।

राजधानी लखनऊ में रविवार से सीएनजी के दाम पांच रुपये महंगे हो गए हैं।
                                  राजधानी लखनऊ में रविवार से सीएनजी के दाम पांच रुपये महंगे हो गए हैं।

राजधानी लखनऊ में रविवार से सीएनजी के दाम पांच रुपये महंगे हो गए हैं। इसे देखते हुए ऑटो-टेम्पो यूनियन ने किराया बढ़ाने का निर्णय लिया है। ऑटो संघ के अध्यक्ष का कहना है कि हर साल किराया बढ़ाए जाने को लेकर प्रस्ताव दिया जाता है लेकिन अधिकारी इसे ठंडे बस्ते में डाल देते हैं। परिवहन विभाग ने किसी भी प्रस्ताव पर निर्णय नहीं लिया। नतीजतन अब संघ स्वयं ही इन दरों को सोमवार से लागू कर रहा है।

Related Articles

Back to top button