उत्तर प्रदेशराज्य

गांधी जयंती पर नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: महापौर संयुक्ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री व लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय पर ध्वजारोहण किया। साथ ही उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर अपर नगर आयुक्त अभय पाण्डेय, पंकज सिंह, राकेश यादव सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

गांधी जयंती के अवसर पर मेयर संयुक्‍ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने किया माल्‍यार्पण।
         गांधी जयंती के अवसर पर मेयर संयुक्‍ता भाटिया और नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने किया माल्‍यार्पण।

साथ ही नगर निगम द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ महापौर संयुक्ता भाटिया एवं नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने हजरतगंज स्थित 1090 चौराहे से किया। महापौर संयुक्ता भाटिया ने शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं संग मानक नगर रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया।

Related Articles

Back to top button