उत्तर प्रदेशराज्य

कांग्रेस को लेकर बेहद गंभीर प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांग्रेस को फिर से मुख्यधारा में लाने के प्रयास में लगीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा प्रदेश के संगठन की कायापलट को लेकर बेहद गंभीर हैं। उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारी को परखने के लिए लगातार दूसरे दिन मैराथन बैठक में व्यस्त प्रियंका गांधी से सभी से स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के लिए विधानसभा चुनाव 2022 काफी अहम है।

          प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से भेंट की।

लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में शुक्रवार से मैराथन बैठक कर रहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी से साफ कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इसको देखते हुए सभी कार्यकर्ता 24 घंटे पार्टी के काम को करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन पार्टी के लिए ही नहीं देश निर्माण के लिए जरूरी है। हम प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए चार वर्किंग प्रेसीडेंट की नियुक्ति करेंगे। इनका कद प्रदेश अध्यक्ष के बराबर ही होगा। इन चारों के नाम की घोषणा जल्द ही होगी। उन्होंने कहा कि चार वर्किंग प्रेसिडेंट अलग-अलग जातियों से बनाए जाएंगे। माना जा रहा है कांग्रेस सभी जातियों को साधने के अभियान में लगी है।

Related Articles

Back to top button