उत्तर प्रदेशराज्य

33 जिले हुए कोरोना मुक्त

स्वतंत्रेश,लखनऊ:24 करोड़ जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 199 है।यूपी में गुरुवार को 11 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।वही 24 मरीज रिकवर हुए।इस दौरान प्रदेश के 66 जिलों में कोरोना पॉजिटिव केस नही मिले।फिलहाल प्रदेश में 199 एक्टिव केस शेष हैं,जिनमे से करीब 180 होम आइसोलेशन में है।24 घंटे में 2 लाख 26 हजार 111 सैंपल के टेस्ट किए गए।अब तक प्रदेश में 07 करोड़ 42 लाख 65 हजार 99 कोविड सैंपल की जांच की जा चुकी है।प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.01% से कम है।रिकवरी रेट 98.7% है।

                             यूपी में गुरुवार को 11 मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

33 जिले रहे कोरोना मुक्त,66 जिलों में नही मिले पॉजिटिव केस

जनपद अलीगढ़, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, बहराइच, भदोही, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, एटा, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सिद्धार्थ नगर और सोनभद्र में अब एक भी कोरोना एक्टिव मरीज नहीं है।यह सभी जनपद कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।इसके अलावा गुरुवार को प्रदेश के 66 जिलों को कोई पॉजिटिव केस नही मिला।

Related Articles

Back to top button