उत्तर प्रदेशराज्य

टेढ़ी रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन

स्वतंत्रेश,लखनऊ:केजीएमयू के डॉक्टरों ने 16 वर्षीय एक किशोरी की टेढ़ी हो चुकी रीढ़ की हड्डी को ऑपरेशन के बाद सीधा कर दिया है। इससे किशोरी को नई जिंदगी मिल गई है। डाक्टरों के अनुसार युवती की पीठ और कमर का हिस्सा विपरीत दिशा में हो गया था। केजीएमयू लाए जाने पर डाक्टरों ने उसका सफल ऑपरेशन किया है। अब वह सहारे से चलने-फिरने लगी है।

                   एक्सरे व सीटी स्कैन जांच में रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी स्कोलियोसिस की पुष्टि हुई।

किशोरी काकोरी की रहने वाली है। छह साल पहले उसका दायां कंधा अचानक ऊपर को उठने लगा था। इसके करीब एक साल बाद की किशोरी की कमर में दर्द रहने लगा। साथ ही पीठ बाहर की तरफ निकलने लगी। धीरे-धीरे उसका चलना फिरना मुश्किल होने लगा। सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। स्थानीय डॉक्टरों को दिखाने से राहत नहीं मिली। एक्सरे व सीटी स्कैन जांच में रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी स्कोलियोसिस की पुष्टि हुई। इसके बाद 27 अगस्त को परिवारजन उसे गंभीर अवस्था में केजीएमयू लाए। हड्डी रोग विभाग के डॉ. शाह वलीउल्लाह ने मरीज को भर्ती कर लिया। जल्द ऑपरेशन करने की सलाह दी। करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च का अनुमान बताया। आर्थिक स्थिति खराब होने पर केजीएमयू के प्रयास से मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मिल गई।

पिछले सप्ताह बुधवार को मरीज का ऑपरेशन किया गया। इस दौरान आठ घंटे का समय लगा। गर्दन से कमर तक ऑपरेशन चीरा लगाकर रीढ़ की हड्डी को खास तकनीक से सीधा किया गया। इसके बाद स्क्रू व रॉड की सहायता से रीढ़ की हड्डी को सीधा किया गया। किशोरी की पीठ में 50 से अधिक टांके लगाए गए। अब उसकी स्थिति में सुधार आना शुरू हो गया है। जल्द ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button