उत्तर प्रदेशराज्य

दबंगों ने कार लगाकर रोका रास्ता

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :दबंगों ने रास्ते मे कार लगाकर रास्ता रोक दिया। विरोध करने पर ब्लाक प्रमुख और उनके ट्रैक्टर चालक पर हमला कर दिया। इससे दोनों लोग चोटिल हो गए। चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। घटना महराजगंज कोतवाली के असनी गांव की है। असनी चौराहे से ब्लाक प्रमुख राजकुमार पासी ट्रैक्टर ट्राली पर मौरंग लदवाकर चालक के साथ घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में उनके ट्रैक्टर के सामने कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन खड़ा कर दिया। विरोध करने पर दबंगों ने चालक संजय व ब्लॉक प्रमुख की लकड़ी के टुकड़े से जमकर पिटाई कर दी।

                                                दबंगों ने रास्ते मे कार लगाकर रास्ता रोक दिया

घटना के बाद गांव में भी आक्रोश देखा जा रहा है। घटना की सूचना ब्लाक प्रमुख ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल प्रमुख ने अबतक तक कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं दी है। उन्होंने बताया कि गांव के ही रहमत अली, मुनव्वर अली, राहुल सरवर के अलावा पांच अज्ञात लोगों ने उनके ट्रैक्टर के सामने अपनी चार पहिया गाड़ी लगा दी। विरोध किया तो उक्त लोगों ने हमला कर दिया। ब्लॉक प्रमुख की पिटाई की खबर से पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई।

Related Articles

Back to top button