उत्तर प्रदेशराज्य

अखिलेश यादव का दावा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा सरकार से हर वर्ग नाराज है। अब भाजपा का सत्ता से बेदखल होना तय है। सोमवार को ट्वीट कर अखिलेश ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रविवार एक तरफ किसानों की और दूसरी तरफ पूर्वी उत्तर प्रदेश में शिक्षकों व आम जनता की अभूतपूर्व एकजुटता ने दिखा दिया है कि भाजपा की दमनकारी, विभाजनकारी, दंभी सत्ता अब कभी वापस नहीं आएगी। ये भाजपा के कहर के खिलाफ जनमत की लहर है।

                                                               भाजपा सरकार से हर वर्ग नाराज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मुजफ्फरनगर में लाखों किसान भाजपा के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं तो भदोही में शिक्षक, बुनकर, नौजवान बहुत बड़ी तादाद में एकत्र हैं। यह परिवर्तन की आवाज है। भाजपा का सत्ता से बेदखल होना तय है। समाजवादी पार्टी की वर्ष 2022 के चुनावों में बहुमत से जीत होगी। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों और बुनकरों को बिजली की सुविधा मिलेगी। नौजवानों के रोजगार का इंतजाम होगा।

Related Articles

Back to top button