उत्तर प्रदेशराज्य

गन्ने का दाम बढ़ाने पर मुहर लगने की संभावना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 5 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत से पहले आज गन्ना किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक होने वाली है। जिसमें पेराई सत्र 2021-22 के लिए गन्ना मूल्य पर फैसला लिए जाने की संभावना है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्मृति में भी कुछ योजनाओं का ऐलान संभव है।

                                                          योगी कैबिनेट की अहम बैठक आज

बता दें कि उत्तर-प्रदेश में अभी गन्ना किसानों को गन्ने की कीमत 310 रुपए, 315 रुपए और 325 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। गन्ना का यह कीमत तीन वैराइटी के हिसाब से रखे गए हैं। प्रदेश में किसान गन्ने की कीमत 400 रुपए किए जाने की मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button