गोरखपुर-महराजगंज में बाढ़ जैसे हालात
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आज भी मौसम विभाग ने गोरखपुर, महराजगंज, सहारनपुर, पीलीभीत और मुरादाबाद में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में पूर्वी क्षेत्र के 15 जिलों में 2.8 मिमी बारिश हुई है। हालांकि पश्चिमी क्षेत्र सूखा रहा। यहां एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। जिससे उमस और गर्मी एकाएक बढ़ गई है। प्रदेश में आगरा शहर चौथे दिन भी 36.0 डिग्री के साथ सबसे ज्यादा गर्म रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा इटावा जिले का तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस के साथ न्यूनतम रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में बादलों के आवागमन का सिलसिला जारी
प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बादलों की लुकाछिपी का सिलसिला बना हुआ है। बरसात नहीं हो रही है। बादल और धूप की लुकाछिपी की वजह से उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा रहा। मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, पीलीभीत, बरेली, हाथरस, आगरा, मैनपुरी, लखनऊ, कानपुर, औरैया, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, संत कबीर नगर, बहराइच, मऊ, बलिया और बनारस में आज आंशिक बारिश की संभावना है।