उत्तर प्रदेशराज्य

नगर निगम में सुबह चार घंटे ही बंटेगा ईंधन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :ऊपरी कमाई का जरिया बने डीजल और पेट्रोल का खेल नगर निगम में अब नहीं चलेगा। कुछ जोनल अधिकारियों ने डीजल देने की पर्ची का जिम्मा एक ही सफाई निरीक्षक को दे रखा था और उसमे बड़े पैमाने पर शिकायतें आ रही थीं। तेल देने का जिम्मा पाए सफाई निरीक्षक इस काम में भी कमाई तलाश रहे थे। ऐसे में वार्डों से कूड़ा और गंदगी की उठान प्रभावित हो रही थी। नगर निगम के जोन आठ में एक बार हटने के बाद और फिर दोबारा तेल देने का चार्ज एक सफाई निरीक्षक को दिए जाने का विरोध हो चुका है।

                    ऊपरी कमाई का जरिया बने डीजल और पेट्रोल का खेल नगर निगम में अब नहीं चलेगा।

 

अन्य सफाई निरीक्षक एक के जिम्मे यह काम देने और समय पर डीजल की पर्ची न मिलने का विरोध करने लगे थे। इसके अलावा तेल वितरण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिल रही है। इन गड़बड़ी को रोकने और समय पर कूड़ा उठान को लेकर नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी ने व्यवस्था में परिवर्तन कर दिया है। वाहनों को ईंधन देने के लिए सुबह छह से सुबह दस बजे तक का समय निर्धारित किया गया था। इसी तरह जोन स्तर पर चलने वाले वाहनों को ईंधन जोन से निर्धारित पेट्रोल पंप से दिए जाएंगे। यह ईंधन जोन के किसी लिपिक की देखरेख में सुबह छह से दस बजे तक ही दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button