उत्तर प्रदेशराज्य

चुनाव से पहले आंदोलन की गर्मी तेज

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ :चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों के साथ प्रदेश के कर्मचारी संगठन भी सक्रिय हो गए है। सरकारी दावों के खिलाफ अब कर्मचारी संगठन भी आंकड़ा पेश करने लगे है। इसके साथ ही आंदोलन की गर्मी को बढ़ाने की तैयारी भी है। इसमें सबसे पहला नाम आता है , उप्र चतुर्थ राज्य कर्मचारी महासंघ का। महासंघ ने डेटा दिया है कि प्रदेश में केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के साढ़े चार लाख से ज्यादा पद खाली पड़े है। वहीं, उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ , उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद समेत कई संगठन सभी विभागों को मिलाकर नौ लाख नियमित पद खाली होने की बात करते है।

कर्मचारी संगठन ने दावा किया कि प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के साढ़े चार लाख पद खाली है

महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे ने बताया कि दो दशक से भर्ती नहीं हो रही है। संगठन की मांगों को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। ऐसे में अब आंदोलन ही एक मात्र विकल्प बचता है। बताया कि उनके पास विभाग के हिसाब से आंकड़े उपलब्ध है। इसमें एक – एक विभाग में 20 हजार से लेकर 70 हजार तक पद खाली पड़े है। इन सभी जगहों पर संविदा और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के माध्यम से काम हो रहा है।

Related Articles

Back to top button