उत्तर प्रदेशलखनऊ

सोते वक्त गला रेतने वाला गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :राजधानी में पत्नी की गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति को शनिवार दोपहर बाद पारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुर्गेश अपनी पत्नी दीपिका की हत्या कर शव को घर में बंद करके फरार हो गया था। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया था। पारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक पारा गोकुलग्राम आवास विकास कालोनी निवासी दुर्गेश यादव को पत्नी दीपिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने मंगलवार रात को पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। दीपिका का शव बुधवार को घर में मिला था। दोनों ने तीन माह पहले ही लव मैरिज की थी। मृतका के भाई ने दुर्गेश व उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

                  पारा पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी पति दुर्गेश।

चाकू से रेता गया था गला, हाथ व सिर पर भी थे चोट के निशान

दीपिका का गला धारदार चाकू से रेता गया था। उसके हाथ व सिर पर भी घाव थे। पारा इंस्पेक्टर राजेश कुमार के मुताबिक हाथ पर चोट के निशान महिला के आरोपी पति से संघर्ष की कहानी बता रहे थे। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार भी किया गया है। मौके से चाकू और एक सफेद रंग की खून से सनी शर्ट बरामद हुई थी।

Related Articles

Back to top button