उत्तर प्रदेशराज्य

अंसारी के तीन निजी सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस प्रकरण में वांछित चल रहे 25-25 हजार के ईनामी पांच आरोपितों में से तीन को कोतवाली नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपित गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। यह एंबुलेंस में चालक और मुख्तार के निजी सुरक्षाकर्मी बताए जाते हैं। न्यायालय में पेश किए गए तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में अभी दो ईनामी आरोपितों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।

           मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस प्रकरण में पकड़े गए आरोपित गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं।

मऊ से बसपा विधायक मुख्तार अंसारी ने अपने निजी प्रयोग के लिए 2013 में फर्जी दस्तावेज के आधार पर एक एंबुलेंस एआरटीओ बाराबंकी में पंजीकृत कराई थी। पंजाब की रोपड़ जेल से पेशी पर जाते समय यह एंबुलेंस चर्चा में आई थी। एसपी यमुना प्रसाद ने दो अप्रैल को कोतवाली नगर में इसका मुकदमा कराया था।

 

Related Articles

Back to top button