उत्तर प्रदेशराज्य

चुनाव की तैयारी में जुटी आरपीआई

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के 2022 के चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दल सक्रिय हैं। आरबीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले उत्तर प्रदेश की राजधानी लख़नऊ में हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। केंद्रीय मंत्री इस साल फरवरी के बाद जुलाई में सात महीने के बाद लखनऊ आए हैं। रामदास अठावले 2:00 बजे मीडिया से वार्ता करेंगे।

          केंद्रीय मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले

इन मुद्दों पर कर सकते हैं चर्चा -रामदास अठावले महाराष्ट्र में मराठा, हरियाणा में जाट और यूपी में क्षत्रिय आरक्षण की मांग कर रहे हैं। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। इसी तरह से भूमिहीनों के बीच सरकारी जमीन बांटी जानी चाहिए। सरकारी जमीन न होने पर जमीन खरीदकर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से जातिवाद नहीं बढ़ेगा। इसलिए 2021 की जनगणना जातिगत आधार पर होनी चाहिए। -केंद्रीय मंत्री व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने शनिवार को कहा कि तीनों कृषि कानूनों में सरकार संशोधन के लिए तैयार है, लेकिन इन्हें वापस नहीं लिया जाना चाहिए। वापस लेने पर गलत परंपरा पड़ेगी और संसद का महत्व कम होगा। मोदी सरकार किसानों के खिलाफ नहीं है। किसान नेता अपने आंदोलन से किसानों को पीड़ा दे रहे हैं। -अठावले ने कहा कि उनकी पार्टी देश में होने जा रहे यूपी समेत सभी पांच राज्यों में चुनाव लड़ेगी।अगर बीजेपी के साथ गठजोड़ होता है तो ठीक, वरना कुछ सीटों पर खुद लड़कर शेष सीटों पर भाजपा को समर्थन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button