उत्तर प्रदेशराज्य

आज से शुरू होंगे मल्टिप्लेक्स

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :करीब चार महीने बाद शुक्रवार को लखनऊ समेत उप्र के कई शहरों में सिनेमा प्रेमियों के लिए शो शुरू होंगे। हालांकि शनिवार और रविवार की बंदी के कारण अभी भी करीब 80 फीसदी मल्टिप्लेक्स और सिंगल स्कीन सिनेमा हॉल बंद है। लखनऊ में मिल रही जानकारी के अनुसार केवल पीवीआर और आइनॉक्स सिनेमा ने ही अपने शो चलाने का बात कही है। यह एक तरीके का ट्रॉयल है, सफल रहा तो बाकी लोग भी अपने शो शुरू करेंगे।

                        लखनऊ में आज से शुरू होंगे सिनेमा हॉल।

पीवीआर यूपी के इंचार्ज आलोक सिंह बताते है कि उनके यहां लखनऊ में केवल साहू सिनेमा वाला सेंटर ही चलाया जा रहा है। इसमें दोपहर 12 .30 बजे से शो शुरू होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल पहले दिन करीब 20 से 25 फीसदी तक की बुकिंग है। बताया कि उनके पास अभी दो फिल्में है। दोनों ही फिल्में हॉलीवुड की हिंदी डब मूवी है।

शाम 6 .30 पर आखिरी शो

उन्होंने बताया कि आखिर शो शाम साढ़े छह बजे का है। अभी रात वाले शो नहीं चलाए जा रहे है। कोविड गाइड लाइन के हिसाब से रात 10 बजे के बाद बाजार नहीं खुल सकता है। इसके अलावा आइनेक्स सिनेमा भी अपने शो शुरू कर चुका है।

अभी एक सप्ताह इंतजार करेंगे

शहर में नावेल्टी और फन सिनेमा जैसे संस्थानों ने अभी अपने यहां शो नहीं चलाने का फैसला किया है। नावेल्टी के मालिक ने बताया कि वह लोग शनिवार, रविवार बंदी खत्म होने का इंतजार कर रहे है। बताया कि बात चल रही है, सब ठीक रहा तो अगले कुछ दिनों में यह छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। शनिवार, रविवार बाजार खोलने की मांग को लेकर व्यापार मंडल भी शासन को पत्र लिख चुके हैं।

Related Articles

Back to top button