उत्तर प्रदेशलखनऊ

रोडवेज बस का ब्रेक फेल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कानपुर में गुरुवार की दोपहर प्रयागराज जा रही विकास नगर डिपो की बस सरसौल-महाराजपुर मार्ग स्थित सब्जी मंडी में घुस गई। हादसे में एक सब्जी विक्रेता बस के नीचे आ गया। जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई। जबकि छह से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची महाराजपुर पुलिस ने सभी घायलों को कांशीराम हॉस्पिटल भेजा है। बचाव-कार्य जारी है। हादसे की वजह रोडवेज बस का ब्रेक फ्रेल होना बताया जा रहा है।

                                       सवारियों से भरी बस हाईवे किनारे सब्जी मंडी में घुसी

हादसा होते ही मंडी में चीखपुकार मच गई। बस में बैठी सवारियां भी जान बचाकर नीचे भागीं। हादसे के बाद ड्राइवर जावेद अली मौके से भाग निकला। सवारियों ने बताया कि हादसे से पहले ड्राइवर ने शोर मचाया था कि बस का ब्रेक फेल हो गया है। ग्रामीणों ने बस के नीचे फंसे लोगों को कड़ी मशक्कत से निकाला। सूचना पर महाराजपुर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को कांशीराम हॉस्पिटल भिजवाया और यात्रियों को दूसरी बस से प्रयागराज के लिए रवाना किया गया है।

हादसे के बाद मंडी में किसानों ने किया हंगामा

हादसे के बाद मंडी में आक्रोशित किसानों ने हंगामा किया। किसानों का कहना था कि सरकार की लापरवाही से आए दिन रोडवेज की खटारा बसें हादसे का शिकार हो रही हैं। इसी का नतीजा है कि किसान की जान चली गई। परिजनों और गांव के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया है। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा शव उठने नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button