उत्तर प्रदेशराज्य

फोन टैपिंग को लेकर आज सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश समेत देश भर में फोन टैपिंग के मामले को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गुरुवार को हजरतगंज के परिवर्तन चौराहे पर प्रदर्शन करने के ऐलान के बाद पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है।

            प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू को घर में ही कैद किया गया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू के सरकारी आवास बहुखंडी घर के बाहर बुधवार शाम 6:00 बजे से PAC समेत स्थानीय पुलिस ने डेरा डाल रखा है। राजधानी लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रहने वाले कांग्रेस के पदाधिकारियों और नगर के अध्यक्षों के घर पर भी पुलिस गुरुवार को सुबह से तैनात है।

एक साल में सातवीं बार पुलिस का पहरा
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू का कहना है कि उनके सरकारी आवास पर पुलिस का पहरा है- ‘जब भी सरकार की नीतियों और अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करने का ऐलान करती हैं, उससे पहले हमारे कार्यकर्ताओं को पुलिस घर में कैद कर लेती हैं’। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सड़क पर उतरेंगे हमारा कार्यक्रम 11:00 बजे शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button