उत्तर प्रदेशराज्य

दो वर्ग मीटर जमीन पर लगाया 35 हजार ब्याज

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) का 12 साल पुराना आवंटी अपनी रजिस्ट्री के लिए एक दरवाजे से दूसरे दरवाजे भटक रहा है। पूरा पैसा जमा है, कागजात तैयार है लेकिन, लविप्रा अब दो वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन (35 हजार ब्याज ) और चंद महीने विलंब से जमा की गई कि किस्तों का ब्याज 31 अगस्त 2021 तक मांग रहा है। कुल एक लाख से अधिक का ब्याज देने में असमर्थ आवंटी ने लविप्रा सचिव से ब्याज माफी को लेकर गुहार लगाई है।

                                           LDA का 12 साल पुराना आवंटी अपनी रजिस्ट्री के लिए भटक रहा है।                                                        

साथ ही लविप्रा की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब एक जून 2011 से पहले पूरा पैसा जमा कर दिया गया और रजिस्ट्री के लिए आग्रह किया गया, तब रजिस्ट्री क्यों नहीं कराई गई। आवंटी के पास सचिव के यहां दिए गए प्रार्थना पत्र की प्रमाणित प्रति भी है। आखिर 11 साल लविप्रा के कारण ही रजिस्ट्री नहीं हो सकी, ऐसे में ब्याज किस बात का लिया जा रहा है, उल्टे लविप्रा को विलंब से रजिस्ट्री करने के कारण आवंटी को नौ फीसद के हिसाब से ब्याज देना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button