उत्तर प्रदेशराज्य

चार जिले कोरोना से मुक्त

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:प्रदेश में 24 घंटे में 100 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 183 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस अवधि में किसी भी जिले में दहाई अंक में कोरोना के नए केस नहीं मिले। वर्तमान में 1,608 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% है। अब तक 16 लाख 82 हजार 924 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश दिए।

                       शनिवार को कोरोना के 100 नए मरीज मिले, चार जिले कोरोना से मुक्त

जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों, निगरानी समितियों, स्थानीय प्रशासन और जन सहयोग से उत्तर प्रदेश में कोविड की दूसरी लहर नियंत्रित में है। आरटीपीसीआर और एंटीजन टेस्ट की पॉजिटिविटी न्यूनतम स्तर पर है। विगत दिवस 1,23,437 सैंपल आरटीपीसीआर माध्यम से जांचे गए और मात्र 86  सैम्पल में कोविड से संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी प्रकार, एंटीजन टेस्ट की पॉजिटिविटी और भी कम है। यह स्थिति संतोषप्रद है। एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट का क्रम सतत जारी रखा जाए।

बीते 24 घंटे 2,76,013 कोविड सैम्पल की जांच की गई और पॉजिटिविटी दर 0.04% से कम रही। प्रदेश में अब तक 06 करोड़ 03 लाख 77 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए।

24 घंटे में 07 लाख 23 हजार 405 प्रदेशवासियों ने टीका-कवर प्राप्त किया। वर्तमान में टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 03 करोड़ 68 लाख 24 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। वैक्सीन की उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाये रखा जाए। गांवों में कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से लोग टीकाकरण के लिए पंजीयन कराया जा सकता है। इस निःशुल्क व्यवस्था के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए।

 

 

Related Articles

Back to top button