उत्तर प्रदेशराज्य

24 घंटे में बारिश के आसार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए एक उम्मीद भरी खबर है। अगले 24 घंटे के अंदर आपको चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने बारिश के आसार बताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 जुलाई से पहले बारिश शुरू हो जाएगी। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मानसून की बरसात अब लगातार उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी। उधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के 5 शहरों के तापमान की डिटेल जारी की है। फर्रुखाबाद का फतेहगढ़ सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

                मौसम विभाग ने नेपाल से सटे यूपी के 4 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सबसे ज्यादा मानसून की बरसात हुई है 82% पुरानी बहराइच जिले में गिर चुका है इसके बाद गोरखपुर में 81% पानी गिर चुका है। फुरसतगंज में 67% बरसात हो चुकी है। प्रयागराज में 63 % हो चुकी है। झांसी में 61% चुकी है वहीं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 69% पानी गिर चुका है।

Related Articles

Back to top button