उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ में भाजपा ने दर्ज की जीत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दिन भर चले सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर सत्ता धारी पार्टी की आरती यादव ने अपने कब्जे में कर ली। आरती को 14 वोट मिले जबकि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी विजय लक्ष्मी के पक्ष में 11 वोट पड़े। जिला पंचायत के कुल 25 वोट थे। वहीं समाजवादी पार्टी ने चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

                                 भाजपा ने जैसी रणनीति बनायी थी हुआ भी वैसा ही।

मतगणना सुबह ग्यारह बजे से शुरू होनी थी, लेकिन सुबह से ही भाजपा और सपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा शुरू हो गया था। दोनों ही पक्ष चुनाव जीतने का दावा करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में बैरीकेडिंग लगाकर कलेक्ट्रेट आने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था। भारतीय जनता पार्टी की आरती रावत और समाजवादी पार्टी की विजय लक्ष्मी के बीच पहले से ही रोचक मुकाबले की उम्म्मीद की जा रही थी

भाजपा ने जैसी रणनीति बनायी थी हुआ भी वैसा ही। आधा दर्जन निर्दलीयों के अलावा बहुजन समाज पार्टी समर्थित पांंच सदस्यों के वोट भी निशाने पर थे। प्रशासन पर सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाते हुए सपा विधायक अंबरीष पुष्कर और दूसरे नेता डीएम कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पुलिस प्रशासन सदस्यों को धमकाकर वोटिंग करा रही है। देर शाम तक समाजवादी पार्टी के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के बाहर चुनाव में बेइमानी का आरोप लगाते हुए डटे थे।

Related Articles

Back to top button