उत्तर प्रदेशराज्य

पंचायत चुनाव में बवाल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के 75 में से 53 जिलों पर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव शनिवार यानी आज हो रहे हैं। मतदान 11 से शुरू हो चुका है जो 3 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना होगी। प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में 22 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीते हैं। इटावा में सपा और बाकी 21 भाजपा के खाते में गई है।

                                       21 जिलों में भाजपा निर्विरोध जीत चुकी है, 1 में सपा

आज हो रहे मतदान में सबसे कांटे की टक्कर जौनपुर जिले में है। जौनपुर में अब भाजपा के सहयोगी दल अपना दल एस के उम्मीदवार और इसके अलावा तीन अन्य उम्मीदवार जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिसमें पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला भी उम्मीदवार हैं। प्रतापगढ़, औरैया, अयोध्या, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में जमकर हंगामा हुआ है।

  • रामपुर में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने सपा के दो जिला पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप लगाया है। इसको लेकर सपाई जोरदार हंगामा कर रहे हैं।
  • प्रतापगढ़ में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी क्षमा सिंह ने आरोप लगाया कि डीएम और एडीजी प्रयागराज प्रेम प्रकाश जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया का सपोर्ट कर रहे हैं।  भाजपाइयों ने मतदान स्थल पर गेट तोड़ने का प्रयास किया।
  • औरैया में सपा ने डीएम और एसपी पर भाजपा के समर्थन में वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि विरोध करने पर सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रवि त्यागी को कमरे में बंद कर पीटा गया है।

Related Articles

Back to top button